बिहार: 18 पुलिसकर्मी पुलिस पदक के लिए चयनित, गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित
पटना
केंद्र सरकार ने पुलिस पदक की घोषणा कर दी है। गणतंत्र दिवस पर सभी वीर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न वर्गों में बिहार के 18 पुलिसकर्मी पुलिस पद के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 5 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें विशिष्ट सेवा के लिए 2 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा मेधावी सेवा के लिए 11 जवानों को पुलिस पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले बिहार के तीन पुलिसकर्मियों का चयन केंद्रीय गृह मंत्री मेडल के लिए किया गया था। इनमें पुलिस अकादमी, राजगीर के हवलदार भोगेंद्र मिश्र और सीटीसी, नाथनगर के कांस्टेबल अनुरंजन कुमार व कांस्टेबल विपिन कुमार सिंह शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री मेडल की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। इसका उद्देश्य अपराध की जांच के उच्च प्रोफेशनल मानकों को बढ़ावा देना और जांच अधिकारियों द्वारा की गई जांच की उत्कृष्टता की पहचान करना है।

पाठको की राय